फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traders met SDM to resolve problems

Bahraich News: समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम से मिले व्यापारी

Wed, 17 Jul 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 17 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Traders met SDM to resolve problems
मिहींपुरवा में एसडीएम से मिलते व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। 
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा नगर पंचायत के फल एवं सब्जी व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर पिछले एक माह से मंडी इंस्पेक्टर व व्यापारियों में बातचीत चल रही है। व्यापारियों ने बताया कि मंडी समिति की ओर से कुछ व्यवसाइयों के कागज पूरा न होने की बात कहकर उनके लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा रखी है। इसके लावा मंडी इंस्पेक्टर की ओर से अपने चहेते लोगों का लाइसेंस नवीनीकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी उन लोगों ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कागज प्रस्तुत किए थे, लेकिन मंडी इंस्पेक्टर की ओर से कुछ व्यापारियों का नवीनीकरण जानबूझकर रोक दिया गया। इस प्रकरण को लेकर मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल मिहींपुरवा का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम संजय कुमार से मिला। व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकरण करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि एसडीएम से बात कर समस्या से अवगत कराया गया है। उपजिलाधिकारी की ओर से मामले का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। एसडीएम की ओर से 19 जुलाई को मंडी इंस्पेक्टर व कस्बे के व्यापारियों को एक साथ बैठक कर समस्या समाधान कराने की बात कही गई है। इस मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, बाबूलाल शर्मा, अनूप मोदी, सुदामा सिंह, गोविंद अग्रवाल, अशोक टेकड़ीवाल समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed