{"_id":"5db1dc328ebc3e0144722d30","slug":"tractor-trolley-overturned-in-ravine-worker-dead-bahraich-news-lko48878438","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मजदूर की मौत
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। अचौलिया स्टेडियम के पास लकड़ी उतारकर वापस आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई, जिससे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के देवपालपुरवा गांव निवासी संदीप (18) पुत्र परिक्रमा और रेउसा थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा निवासी लक्ष्मीकांत (30) पुत्र हरिश्चंद्र मजदूरी का काम करते हैं। वे बहराइच जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत अचौलिया गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी ढोने का काम करते थे।
गुरुवार की शाम दोनों मजदूर लकड़ी लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचौलिया गांव पहुंचे। यहां स्टेडियम के निकट लकड़ी को उतार दिया। इसके बाद दोनों वापस आने लगे। इसी बीच कुछ दूरी पर पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई, जिससे दबकर संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मीकांत घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।