फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tractor trolley falls in pond, one killed

तालाब में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, एक की मौत

Wed, 01 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley falls in pond, one killed
बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तालाब में गिर गई। इससे ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले से जल निगम के पाइप लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली जिला मुख्यालय बहराइच के लिए रवाना हुई। ट्रैक्टर पर चालक बाराबंकी निवासी प्रेमचंद (42), बाबूलाल (55) पुत्र लखन तथा सोनभद्र जिले के कुंदरी थाना अंतर्गत बिथमगंज गांव निवासी प्रदीप (30) पुत्र बाबूलाल आ रहे थे। मंगलवार रात 11 बजे के आसपास लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तालाब में गिर गई।
विज्ञापन

जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तीनों को तालाब से निकलवाकर सीएचसी भेजा। जहां प्रदीप की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मगर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में प्रदीप की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed