{"_id":"65930606604368bf5c0fbf6d","slug":"tourists-reached-katarniaghat-bahraich-news-c-98-1-slko1011-8377-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पर्यटकों से गुलजार रहा कतर्नियाघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पर्यटकों से गुलजार रहा कतर्नियाघाट
Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। नए साल के पहले दिन सोमवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार पर्यटकों से गुलजार रहा। कतर्नियाघाट में प्राकृतिक छटा का दीदार करने के लिए सुबह से ही दर्शकों का तांता लगा रहा। सोमवार को 1500 से अधिक दर्शक कतर्नियाघाट पहुंचे। इस दौरान पर्यटकों ने जंगल सफारी और बोटिंग का मजा लिया। गिरिजापुरी बैराज का भ्रमण किया।
नए साल के स्वागत के लिए कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में रविवार से ही लोग पहुंचने लगे थे। सोमवार को कतर्नियाघाट पर्यटकों से भर गया।कई लोग परिवार तो कई दोस्तों संग जश्न मनाने पहुंचे। नए साल पर कई स्कूलों के बच्चे भी कतर्नियाघाट की सैर करने पहुंचे। इसके चलते थारू हट व गेस्ट हाउस भर गए।
कतर्नियाघाट में दूसरे जिलों के कई अधिकारी भी सपरिवार नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। सोमवार को पर्यटकों ने गेरुहा तट पर बने इको एवेयरनेस सेंटर पर शुल्क अदा कर गेरूहा रिवर बोट सफारी का आनंद लिया। भीड़ के चलते दर्जनों पर्यटकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बहुत से पर्यटकों ने गिरिजापुरी बैराज व जिनेन सफारी जिप्सी से जंगल की सैर की।
विज्ञापन
नए साल पर खिली धूप ने पर्यटकों के आनंद को और बढ़ाया। वन निगम के प्रबंधक अक्षत सिंह ने बताया कि सोमवार को लगभग 1500 पर्यटकों ने कतर्नियाघाट का दीदार किया। इससे वन निगम व वन विभाग के सभी थारू हट, गेस्ट हाउस, डारमेट्री पांच जनवरी तक भर गए।
वाहन का 200 व प्रति व्यक्ति 50 रुपये प्रवेश शुल्क
कतर्नियाघाट में वाहन ले जाने पर 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एक पर्यटक का प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। जिनेन सफारी जिप्सी से भ्रमण करने का किराया 3850 रुपये व गेरूहा में बोटिंग करने का शुल्क 5000 रुपये लगते हैं।