{"_id":"57619a8c4f1c1b4b5c11ba38","slug":"tourist-bus-hit-the-private-bus-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बस ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट बस ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर, 12 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मटेरा चौराहे के पास हुई सकड़ दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा-बहराइच मार्ग पर मटेरा के पास अमरइया मोड़ पर यात्रियों को लेकर नानपारा जा रही बस में पीछे से आ रही टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी घर चले गए।
विज्ञापन
नानपारा व बहराइच के बीच निजी बसों का संचालन होता है। बुधवार दोपहर बहराइच में स्थित नानपारा बस अड्डे से एक बस सवारियों को लेकर नानपारा रवाना हुई। बस में लगभग 45 लोग सवार थे। नानपारा के मटेरा क्षेत्र में अमरइया मोड़ के पास रिसिया मोड़ से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस ने तेज रफ्तार में प्राइवेट बस को ओवरटेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी दौरान टूरिस्ट बस यात्री बस में पीछे से जा टकराई। जिसके चलते बस में सवार लोग एक-दूसरे से टकरा गए। कुछ लोग फर्श पर गिर पड़े। दुर्घटना के चलते बस में सवार नानपारा निवासी रहमान (38), कैफी सिद्दीकी (26), पुत्तन (40), लालता (55), अशरफ (28), रामबाबू (32), जगदीश (39), राधेश्याम (56), अमरेश (39) समेत 12 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इनमें रहमान, कैफी, पुत्तन, लालता व आशाराम को काफी चोटें आई हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची नानपारा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बसों को कब्जे में ले लिया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।