{"_id":"61d8813916e3fd124b49d116","slug":"torch-procession-taken-out-in-protest-against-punjab-government-bahraich-news-lko612477969","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार के विरोध में निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
बहराइच में गुरुवार की रात को मशाल जुलूस निकालते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब में हुए खिलवाड़ से भाजपाई आक्रोशित हैं। पंजाब सरकार के विरोध में भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के नेतृत्व में छावनी चौराहा स्थित पंचायती मंदिर से घंटाघर होते हुए शहीद उद्यान तक निकाला गया।
जुलूस की समाप्ति पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राज्य को प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से कांग्रेसी और पंजाब सरकार की मानसिकता का पता चलता है कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री की लोकप्रियता हजम नहीं हो रही है। जिस तरह प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है। यह बर्दाश्त नहीं है। पंजाब में मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि पंजाब सरकार को ऐसी हरकत बिलकुल नहीं करनी चाहिए। यह एक अपराध है और अक्षम्य है।
महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच करके कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाीहिए। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व बलहा सरोज सोनकर ने भी सभा को संबोधित किया। मशाल जुलूस में जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, महामंत्री नन्हे लाल लोधी, डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष आर्य, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, डिंपल जैन, हेमा निगम, हरेंद्र विक्रम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र, आईटीआई संयोजक प्रमोद पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, संचित सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, शिवांकर शुक्ला, कुंदन लोधी, अजय सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की अनीता मिश्रा, मुन्नी देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।