{"_id":"6a42b4243379daacfc0c293d","slug":"top-10-taxpayers-received-the-bhamashah-samman-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-152211-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 10 श्रेष्ठ करदाताओं को मिला भामाशाह सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 10 श्रेष्ठ करदाताओं को मिला भामाशाह सम्मान
विज्ञापन
व्यापारियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
बहराइच। दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जिले में वर्ष 2025-26 के सर्वाधिक जीएसटी राजस्व देने वाले 10 व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित समारोह में स्मृति चिह्न और सम्मान-पत्र देकर करदाताओं का उत्साह बढ़ाया गया।
शहर के उत्थान ऑडिटोरियम, कपूरथला में सोमवार को व्यापारी कल्याण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य कर विभाग की ओर से आयोजित समारोह में वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक जीएसटी राजस्व देने वाले पांच वर्गों के प्रथम दो-दो करदाताओं सहित कुल 10 प्रतिष्ठानों को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि श्याम करन टेकड़ीवाल एवं अशोक जायसवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन शुचि राय ने किया। उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर सीके गौतम ने दानवीर भामाशाह के जीवन और व्यापारियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए चयनित करदाताओं के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। समारोह में विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
इन 10 प्रतिष्ठानों को मिला सम्मान
श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड
नानपारा अवध सॉल्वेक्स प्रा. लि., सेक्टर-1, बहराइच
शील बायोटेक लिमिटेड, सेक्टर-2, बहराइच
शीतल फार्मास्युटिकल प्रा. लि., सेक्टर-1, बहराइच
साहू सुरती भंडार, बहराइच
नानपारा वुड प्रोडक्ट्स, नानपारा
श्रीजी वीनियर एंड प्लाईवुड, बहराइच
अमृत सत्य, बहराइच
सेफ्टी फर्स्ट सिक्योरिटी एजेंसी, बहराइच
अंशुमान एंटरप्राइजेज, नानपारा