{"_id":"5956937b4f1c1b14348b47d8","slug":"today-voting-for-panchayat-sub-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान आज
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
voting day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतदान को देखते हुए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। उपचुनाव में चार प्रधान पदों पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विकास खंड चित्तौरा की ग्राम पंचायत बड़ागांव में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यहां तीन बूथों पर 1557 मतदाता हैं। चित्तौरा के ही बिछला ग्राम पंचायत में तीन बूथों पर 1773 मतदाता हैं। यहां दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
विकास खंड तेजवापुर के डोकरी ग्राम पंचायत में चार बूथों पर 3021 मतदाता हैं। यहां भी दो प्रत्याशी मैदान में हैं। विकास खंड कैसरगंज के ग्राम पंचायत होलपारा में भी दो प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां तीन बूथों पर 1712 मतदाता हैं। बड़ागांव में बीडीओ पयागपुर, बिछला में बीडीओ रिसिया, डोकरी में महसी और होलपारा में कैसरगंज बीडीओ को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इनके साथ एक इंस्पेक्टर और दो सिपाही लगाए गए हैं। जबकि सभी बूथों पर एक दरोगा, चार सिपाही और एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एके कनौजिया ने बताया कि मतपेटिकाएं और मतपत्र लेकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।