फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   To avoid traffic jam, parking of two thousand vehicles will be made at seven places in the city.

Bahraich News: जाम से बचाने के लिए नगर में सात जगह बनेंगी दो हजार वाहनों की पार्किंग

Thu, 09 Jan 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
To avoid traffic jam, parking of two thousand vehicles will be made at seven places in the city.
बहराइच। शहर को जाम से बचाने के लिए नगर पालिका ने नई कार्ययोजना बनाई है। इसमें सात सबसे ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर पार्किंग बनाई जाएगी। जहां करीब दो हजार छोटे व बड़े वाहन खड़े हो सकते हैं। इस पार्किंग स्थल का संचालन निजी संस्था करेगा, लेकिन इसकी निगरानी सीसीटीवी से होगी। पूरी योजना कुछ ही महिनों में धरातल पर दिखाई देगी।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में स्थापित दुकानों व प्रतिष्ठानों के पास अपना कोई वाहन स्टैंड नहीं हैं। वहीं करीब एक दर्जन से अधिक मॉल भी शहर के मुख्य बाजारों में संचालित हैं। इनमें से ज्यादातर मॉल संचालकों के पास भी अपना वाहन पार्किंग स्थल नहीं हैं जिनके पास वाहन के लिए पार्किंग स्थल हैं। वहां भी वाहन सड़क किनारे ही खड़े हो रहे हैं। हालात यह है कि आए दिन जाम की स्थित बन जाती है। हालांकि यातायात विभाग की ओर से रोड पर खड़े वाहनों का अक्सर ई चालान तो करते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थित में सुधार नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन जाम की समस्या से निपटने के लिए अब शहर के सात स्थानों को वाहन पार्किंग स्टैंड में तब्दील करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्किंग स्टैंड बनने से वाहन स्वामियों को वाहन चोरी व चालान की कार्रवाई से तो निजात मिलेगा ही, साथ में शहर में लगने वाली जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 कार व 200 वाहनों का बनेगा एक-एक बड़ा स्टैंड
नगर पालिका ने शहर के लखनऊ रोड स्थित मेडिकल काॅलेज के दोनों गेट के बीच 50 कार और शहर के मोहल्ला बड़ीहाट स्थित तारा गर्ल्स इंटर काॅलेज के समीप 200 बाइक का बड़ा स्टैंड बनाने की तैयारी में हैं। वहीं पुराने नानपारा स्टैंड को टैंपो स्टैंड बनाया जाएगा। इसके अलावा रोडवेज के सामने, दरगाह प्लाईओवर के नीचे, अभिनंद मैरिज लॉन के पास और इंदिरा स्टेडियम स्थित उत्तम लॉन के पास वाहन पार्किंग स्टैंड बनाया जाएगा।


पहली बार टेंडर के माध्यम से बनाए जाएंगे स्टैंड
पहली बार टेंडर के माध्यम से शहर में सात वाहन पार्किंग स्टैंड को स्थापित कराने की तैयारी चल रही है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया सभी औपचारिकता पूरी कर वाहन पार्किंग स्टैंड का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
प्रमिता सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed