{"_id":"67823da8ed472720500b6433","slug":"tiger-remained-on-the-road-for-hours-passersby-changed-route-and-went-home-bahraich-news-c-98-1-slko1011-125118-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मार्ग पर घंटों जमा रहा बाघ, रास्ता बदल कर घर गए राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मार्ग पर घंटों जमा रहा बाघ, रास्ता बदल कर घर गए राहगीर
Sat, 11 Jan 2025 07:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में बिछिया-सुजौली मार्ग पर चलता बाघ।
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ व तेंदुओं का दिखना आम होता जा रहा है, इससे पर्यटकों में खुशी का माहौल है। हालांकि राहगीर इससे डर भी रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात बिछिया-सुजौली मार्ग से गुजर रहे राहगीरों के वाहन के सामने अचानक बाघ आ गया। इससे एक ओर जहां राहगीर रोमांचित हो गए तो वहीं कुछ सहम भी गए। बाघ घंटों सड़क पर घूमता रहा, इससे राहगीरों को दूसरे रास्ते से घर जाना पड़ा।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से गुजरा बिछिया-सुजौली मार्ग स्थानीय निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है और इस मार्ग से दो दर्जन ग्राम पंचायतों की लाखों की आबादी आवागमन करती है। वर्तमान में इस मार्ग पर आए दिन बाघ, तेंदुए व हाथियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। इससे लोगों में डर का माहौल है। हालांकि वन्यजीव प्रेमी व पर्यटक इससे गदगद हैं। बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों के वाहन के सामने एक बाघ आ गया है और सड़क पर ही घंटों चहलकदमी करता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ राहगीर वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन