फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger enters three houses in Khadia village

खड़िया गांव में तीन घरों में घुसा बाघ

Tue, 05 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tiger enters three houses in Khadia village
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के नैनिया खड़िया गांव में सोमवार देर शाम एक बाघ पहुंच गया। इस दौरान वह तीन ग्रामीणों के घर में घुस गया। इससे भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने मशाल जलाते हुए शोर मचाया। इस पर बाघ जंगल में चला गया। बाघ की आमद के चलते ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में बाघ और तेंदुओं की आमद काफी बढ़ गई है। मोतीपुर रेंज के राजापुर कतरनिया गांव में सोमवार को एक तेंदुआ पकड़ा गया था। देर शाम इसी रेंज के नैनिहा खड़िया गांव निवासी रामनाथ पुत्र काशी के घर में बाघ घुस गया। बाघ को देख ग्रामीणों ने मशाल जलाते हुए शोर मचाया।
विज्ञापन

इस पर बाघ पड़ोसी लाल जी पुत्र कैलाश के घर में घुस गया। इससे भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ राजाराम पुत्र रामसजन के अहाते में घुस गया। लोगों ने किसी तरह जान बचाई। ग्रामीणों ने पीपा पीटते हुए मशाल जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम ग्रामीणों ने लाठियां लेकर बाघ को खदेड़ा। इस पर बाघ जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बाघ निकलने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। उधर, तीन दिन में दूसरी बार बाघ ने गांव में दस्तक दी है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed