फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ticket cut after nomination, uproar of SP workers

नामांकन के बाद कटा टिकट, सपाइयों का हंगामा

Sun, 06 Feb 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ticket cut after nomination, uproar of SP  workers
कैसरगंज में सपा प्रत्याशी मसूद आलम का टिकट कटने के बाद पुतला जलाकर प्रदर्शन करते समर्थक। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कैसरगंज के सपा प्रत्याशी मसूद आलम खान का नामांकन के बाद टिकट कटने से समर्थकों में काफी आक्रोश पनप उठा। टिकट कटने की जानकारी मिलते ही समर्थकों ने कैसरगंज विधानसभा में जगह-जगह हंगामा शुरू कर दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घोषित हुए दूसरे उम्मीदवार का पुतला फूंका। आक्रोश इतना बढ़ा कि समर्थकों ने लखनऊ-हाईवे जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाना चाहा तो पुलिसकर्मियों से भी नोकझोंक शुरू हो गई। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर हाईवे पर लगे जाम को खत्म करवाया। नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने 10 को नामजद करते हुए 150 अज्ञात क खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कई को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने तीसरी सूची जारी करके मसूद आलम खान को कैसरगंज विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। शनिवार को मसूद ने सपा के टिकट पर नामांकन कराया। नामांकन के दौरान ही मसूद का टिकट काट दिया गया और उनकी जगह आनंद यादव को सपा का उम्मीदवार बना दिया गया। यह बात सपा के प्रत्याशी रहे मसूद आलम को रविवार की देर शाम पता चली। टिकट कटने की जानकारी होते ही मसूद के समर्थकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते जगह-जगह टिकट कटने के विरोध में आवाज उठने लगी। रविवार देर शाम फखरपुर, जरवल, हरचंदा व कोनारी समेत अन्य जगहों पर आक्रोशित समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू हो गया। कई जगहों पर सपा की ओर से घोषित किए गए उम्मीदवार आनंद यादव का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मामला तब और गंभीर हो गया। तब गुस्साएं समर्थकों ने कोनारी बंगले के पास लखनऊ-बहराइच हाईवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सूचना पर कैसरगंज कोतवाल श्रीधर पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास की तो नाराज समर्थक नोकझोंक करने लगे। काफी प्रयास के बाद पुलिस मामले को शांत करा सकी और हाईवे पर लगे जाम को खत्म कराया। टिकट कटने से नाराज समर्थकों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में सपा सीट को हराने का दावा
सपा प्रत्याशी रहे मसूद आलम का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने दावा किया है कि अगर टिकट को वापस नहीं किया गया तो पूरे मंडल में सपा का विरोध किया जाएगा और सपा के प्रत्याशी को हराने का काम किया जाएगा। आक्रोशित समर्थक मसूद के टिकट वापसी की मांग कर रहे है।
नियम तोड़ने पर 150 के खिलाफ मुकदमा
लखनऊ-बहराइच हाईवे जामकर भारी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। सभी लोग कोविड-19 के नियमों की अवहेलना कर रहे थे। नियमों की अनदेखी करने वाले बब्बन, मुफीद, गुलाम, बदरु पहलवान, फजील, मोहम्मद आसिफ, मुस्ताख, मोहम्मद अरकान, नूरुलहुदा समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों का चालान काट कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है। -श्रीधर पाठक, कोतवाल कैसरगंज

अधिकृत मैं ही प्रत्याशी हूं...
समाजवादी पार्टी से कैसरगंज विधानसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशी मैं ही हूं। मुझे न तो फोन करके बताया गया है और न ही कोई लेटर जारी हुआ है। कुछ गलतफहमियां हुई हैं। जिसे दूर करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने आया हूं। आज मुलाकात नहीं हो पाई है। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करूंगा। उसके बाद आगे कुछ बोलूंगा। -मसूद आलम खान, कैसरगंज प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed