फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   three teams won the match

बरेली, गोरखपुर और फैजाबाद ने जीते मैच

Sat, 09 Jan 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 09 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
three teams won the match
बहराइच (ब्यूरो)। इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभय व विशिष्ट अतिथि एडीजे नरेंद्र कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह रहे। सभी ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर व सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा प्रस्तुत बैंड की धुन पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि को सामूहिक सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच बरेली व इलाहाबाद मंडल के बीच खेला गया, जिसे बरेली मंडल एक-शून्य से जीत गई।

दूसरा मुकाबला आगरा बनाम विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले के बीच दोनों टीमों के धुरंधर संघर्ष करते रहे और यह मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा।

तीसरा मैच गोरखपुर व बस्ती के बीच खेला गया। गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए और यह मुकाबला चार-शून्य के अंक से जीत लिया।

चौथा मुकाबला फैजाबाद बनाम मेरठ मंडल के बीच हुआ। जिसमें फैजाबाद दो-शून्य गोल से विजयी रहा। इन मैचों के निर्णायक निषाद भुवाल, राम कुमार प्रजापति, अजीजुद्दीन, मेराजुद्दीन, इरशाद अहमद, राहुल वर्मा, अमल कुमार, रतन सिंह, जूद चक्रवर्ती, जावेद, अयूब शाह रहे।


एमएस बेग ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभायी। प्रतियोगिता का संचालन सरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, संयुक्त प्रदेश सचिव बॉलीबॉल संघ प्रेमनाथ तिवारी, हॉकी सचिव महफूज रियाज, प्रेम चंद्र दूबे आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed