फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three personnel abducted while distributing dress

ड्रेस बांटते समय तीन कर्मियों का अपहरण

Thu, 07 Nov 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Three personnel abducted while distributing dress
बहराइच। प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल ड्रेस के वितरण का कार्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को सौंपा गया है। रिसिया में बोर्ड की ओर से एक संस्था के माध्यम से ड्रेस का वितरण कराया जा रहा है। बुधवार को ड्रेस वितरण में लगे तीन कर्मचारियों का एबीआरसी ने अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

अपहरण कर करीब पांच घंटे तक उनको बंधक बनाए रखा। बताया जा रहा है कि रिसिया के कुछ शिक्षक स्वयं ड्रेस का वितरण कराना चाहते हैं। इसी को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। मामले की जांच सीओ रिसिया को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल ड्रेस की आपूर्ति का काम अभी तक चल रहा है। शासन की ओर से खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को विकास खंड रिसिया में स्कूल ड्रेस की आपूर्ति के लिए नोडल विभाग नामित किया गया है। ग्रामोद्योग विभाग की ओर से बाराबंकी की भारती हरित खादी ग्रामोद्योग संस्थान को ड्रेस वितरण का काम सौंपा गया है। लेकिन रिसिया के कुछ शिक्षक स्वयं ड्रेस का वितरण कराना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के रनपाल सिंह, संदीप मिश्र एवं पप्पू पासी बुधवार की सुबह 25 हजार सेट ड्रेस लेेकर विकास खंड रिसिया के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुरवा में पहुंचे। तभी यहां एबीआरसी मोहम्मद सिराजुद्दीन उर्फ न्यूटन अपने साथी देवेंद्र प्रताप उर्फ बबलू, संजय कुमार व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ गाड़ी से पहुंचे और ड्रेस वितरण के काम में लगे संस्था के कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
आरोपी उनका अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर लेकर चले गए। यहां लगभग पांच घंटे तक तीनों कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। देर रात किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर कर्मचारी लौटे। संस्था के कर्मचारी बाराबंकी जनपद के कुर्सी थाना अंतर्गत बैना टिकहरा गांव निवासी नारेंद्र कुमार नेे तत्काल घटना की सूचना जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को दी।
इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। नारेंद्र कुमार की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिसिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि मुकदमे की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी रिसिया नरेश सिंह की ओर से की जाएगी। अभी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

पहले भी बना चुके हैं बंधक
संस्था के कर्मचारी नारेंद्र कुमार का कहना है कि इन लोगों की ओर से लगातार ड्रेस वितरण के कार्य में हस्तक्षेप किया जा रहा है। 21 अगस्त को भी इन लोगों ने हमारी यूनिफार्म की गाड़ी के साथ कार्यकर्ताओं को बंधक बना लिया था। इस मामले में पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। डीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद ही कड़ी कार्रवाई हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed