{"_id":"6a63b1a568b8a2bc6f059564","slug":"three-more-arrested-in-businessmans-murder-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-153792-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: व्यवसायी की हत्या में तीन और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: व्यवसायी की हत्या में तीन और गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपी व प्रेसवार्ता करते एएसपी।
बहराइच। नानपारा कोतवाली के बेलदारन टोला निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय कुमार द्विवेदी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया। इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
29 जून की रात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय कुमार द्विवेदी किसी का फोन आने पर घर से निकले थे। देर रात उनका शव सरयू नहर रोड पर ग्राम सिसवारा के पास मिला था। मृतक के पुत्र मनीष की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पांच जुलाई को अरशद, अज्जू और अकील अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हांड़ा बसेहरी नहर पुल के पास से हत्या के मुख्य आरोपी श्रावस्ती जिले के ग्राम बेगमपुर थाना हरदत्त नगर गिरंट निवासी समीर खान उसके सहयोगी जय सिंह और ग्राम बहोरवा शिकारीपुरवा निवासी सकलेन रजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया। एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामले में एक आरोपी अभी भी चकमा दे रहा है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।