फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed, six injured in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल

Sun, 30 Jan 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three killed, six injured in road accidents
बहराइच में बुद्धा स्कूल के पास पलटी गन्ना लदी ट्राली। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूड़ामणि अंर्तगत बग्गर गांव निवासी मोलहे (35) ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर कैसरगंज स्थित पारले चीनी मिल जा रहे थे। जैसे ही वह बहराइच-लखनऊ हाईवे पर स्थित बुद्धा स्कूल के पास पहुंचे। वैसे ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दबे किसान को बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के नेठिया साईंपुरवा गांव निवासी सहबू उर्फ हेमराज (35) बाइक से रिश्तेदारी में गया था। शनिवार देर रात वापस होने के दौरान घने कोहरे के चलते वह बहराइच-गोंडा हाईवे पर बिंद्राबाजार के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं हुजूरपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर तरहर निवासी मुंशीलाल (25) बाइक से कहीं गए थे। हुजूरपुर से पयागपुर जाने वाले मार्ग पर सिंहपुर गांव के पास कोहरे के चलते बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मृतक के परिवारजन को दी। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर-बहराइच हाईवे स्थित भवनियापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार मवेशी से टकराकर घायल हो गए। घायलों में नगर कोतवाली के वजीरबाग निवासी अमित व सूरज शामिल हैं। वहीं देहात कोतवाली के बहराइच-गोंडा हाईवे स्थित मछियाही के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें माधवरेती निवासी रफीक घायल हो गए। अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

मोतीपुर इलाके के लखीमपुर-नानपारा हाईवे पर ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की कोहरे के चलते आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रायबोझा निवासी ट्रैक्टर चालक स्वराज वर्मा व गायघाट निवासी ट्रक चालक केशवराम घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed