{"_id":"68250b21cfc8eca1cd0e7704","slug":"three-killed-eight-seriously-injured-in-accidents-bahraich-news-c-98-1-slko1011-130623-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसोंं में तीन की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसोंं में तीन की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल
Thu, 15 May 2025 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 May 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
सत्यम की फाइल फोटो।
बहराइच/शिवपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहीं मृतकों का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
रुपईडीहा क्षेत्र के धनौली निवासी रामसागर (40) मंगलवार को किसी कार्य से लखनऊ गए थे। उन्होंने अपनी बाइक नानपारा के गुरघुट्टा के मजरा हरवंशीपुरवा निवासी अपने जीजा पवन (35) के घर खड़ी की थी और उन्हें भी साथ ले गए थे। बुधवार को लखनऊ से वापस आने के बाद रामसागर घर लौट रहे थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पवन भी रामसागर के साथ रुपईडीहा जा रहे थे। इस दौरान नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर हांडा बसहरी के पास उनकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा मवेशी आ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां रामसागर की मौत हो गई। वहीं पवन का इलाज जारी है। राहगीरोंं ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मृतक के बेटे यशपाल सहित परिजनोंं का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं मोतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जालिमनगर निवासी अरविंद कुमार (34) बुधवार को भांजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए चांदपारा गांव जा रहे थे। इस दौरान शिवपुर चौराहे पर उनकी बाइक में सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अरविंद को सीएचसी शिवपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. नलिन राजा ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
डीजे लदे पिकअप के नीचे दबकर युवक की गई जान
हुजूरपुर। ग्राम पंचायत निबुईकला निवासी सत्यम ओझा (19) मंगलवार शाम पिकअप पर डीजे लादकर गोंडा के परसपुर जा रहे थे। इस दौरान हुजूरपुर-करनैलगंज मार्ग पर जगदीशपुर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डीजे के ऊपर बैठा सत्यम पिकअप के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी चिरैयाटांड़ पंहुचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सत्यम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। टॉमा सेंटर ले जाते समय जरवलरोड के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
हादसे में घायल युवक ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम
देवलखा। ग्राम पंचायत देवलखा निवासी प्रदीप गुप्ता (45) बीते सात मई को भतीजे संदीप के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर फखरपुर क्षेत्र के कुंडासर के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रदीप का इलाज ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में जारी था। मंगलवार की शाम उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा गया है।
बस ने ई रिक्शे में मारी टक्कर, पांच घायल
चित्तौरा। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबहा निवासी राजू (40) अपनी पत्नी मरजीना (35) बेटी सोफिया (05) व बेटे मोहम्मद शाहिल (04) के साथ रिश्तेदार की मौत होने पर अमीनपुर नगरौर गए थे। वहां से ई रिक्शे से घर लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-नानपारा हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के पास ई रिक्शे में तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक सहित राजू, मरजीना, सोफिया व मोहम्मद शाहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।