{"_id":"6afac0686ec48c5d0409913e","slug":"three-bike-riders-died-after-colliding-with-tractor-trolley-in-bahraich-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन रिश्तेदारों की मौत, घर से दुकान जाने को निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन रिश्तेदारों की मौत, घर से दुकान जाने को निकले थे
Mon, 16 Nov 2026 02:06 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:06 PM IST
सार
बहराइच में साइकिल की दुकान जा रहे एक ही बाइक पर सवार तीन रिश्तेदारों को हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी में बहराइच के फखरपुर में दुकान जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रिसिया थाना के जमाल टेपरा गांव निवासी रामकिशुन (18), मुकेश (23) और रामू (25) एक ही बाइक से घर से निकले थे। रामू के भाई रमेश ने बताया कि तीनों फखरपुर में संचालित साइकिल की दुकान जा रहे थे। गांव के चौपाल सागर के पास हाईवे पर उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने दो घायलों को एंबुलेंस और एक को ऑटो से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश सोनकर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी मामले की जांच कर रहे हैं। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
