{"_id":"65d2578449288abb4201e964","slug":"three-arrested-bahraich-news-c-98-1-slko1013-110282-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Mon, 19 Feb 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। क्षेत्र में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश एक मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
नानपारा क्षेत्र के ग्राम सिद्धनपुरवा निवासी बाबूराम के मकान में रविवार को कई महिलाएं व पुरुष एकत्र होकर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा कर रहे थे। आरोप है कि सभा के दौरान हिंदू देवी- देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल अवध प्रांत के विभाग संयोजक दीपांशु श्रीवास्तव कुछ लोगों के साथ गांव पहुंच गए।
उन्होंने बाबूराम के घर में मौजूद लोगाें की हरकत का विरोध किया। इस पर कुछ लोग मारपीट पर उतारू हो गए। दीपांशु ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। नानपारा कोतवाली प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि घटना के संबंध में केस दर्ज कर बाबूराम निवासी कोटवा वशीरगंज, शत्रुघ्न लाल निवासी बसंतपुर थाना खैरीघाट व गुरुदीन गौतम निवासी ग्राम माघी को गिरफ्तार किया गया है।