फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Threat of killing the teenager if she is not sent along

Bahraich News: किशोरी को साथ न भेजने पर जान से मारने की धमकी

Sun, 29 Dec 2024 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Threat of killing the teenager if she is not sent along
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उनकी चचेरे भाई की पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी को जबरन बेचकर शादी करा दी। किशोरी ने मां समेत दो लोगों पर केस दर्ज कराया और कोर्ट ने भतीजी को उनकी देखरेख में सौंप दिया। अब आरोपी दोबारा से किशोरी को साथ न भेजने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। रागमांव पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक का आरोप है कि वर्ष 2023 चचेरे भाई की पत्नी ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को जबरन बेचकर सीतापुर जिले के बिसवां निपनिया निवासी व्यक्ति से शादी कर दी थी। किशोरी की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर मुकदमे के बाद भतीजी को न्यायालय बाल कल्याण समिति ने देखरेख के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

24 दिसंबर को उक्त आरोपी घर में घुसकर किशोरी को जबरन अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगा। विरोध पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। रामगांव थाना विवेचना अधिकारी हरिराम ने बताया मामले में कोर्ट ने किशोरी के बालिग होने तक चौकीदार को ही परवरिश की जिम्मेदारी दी है। आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed