{"_id":"6a3434880f5bb66ff30d9eac","slug":"thieves-made-off-with-jewelry-and-cash-worth-lakhs-from-two-houses-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-151509-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चोरों ने दो मकानों से लाखों के जेवर व नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चोरों ने दो मकानों से लाखों के जेवर व नकदी उड़ाई
विज्ञापन
हरदी के पिपरी मोहन में मकान में चोरी के बाद टूटी दीवार।
बहराइच/महसी। हरदी इलाके में बुधवार रात चोरों ने दो मकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक और परिजन सो रहे थे। सुबह होने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
पिपरी मोहन गांव निवासी प्रेम नारायण के घर में चोर दीवार में सेंध काटकर घुसे। चोर 2.75 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गए। प्रेम नारायण के अनुसार, जेवर की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रेम नारायण ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
बाजपेयी पुरवा गांव निवासी सुगऊ के मकान में भी चोरी हुई। चोर उनके पर्स से 1,200 रुपये नकद और चांदी की एक बिछिया चुरा ले गए। सुगऊ ने आहट सुनकर एक युवक को भागते देखा। वहीं, रामनिधि नगर निवासी मूले के घर में सेंध लगाने का प्रयास हुआ। परिजनों के जागने पर चोर भाग निकले। पुलिस तीनों घटनाओं की जांच कर रही है।