फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There was a stir due to the sighting of a tigress, footprints found

बाघ-बाघिन दिखने से मचा हड़कंप, मिले पदचिह्न

Sun, 30 Jan 2022 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the sighting of a tigress, footprints found
कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव में दिखा बाघिन का पदचिन्ह् - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव में बाघ व बाघिन को घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा है। बाघ-बाघिन दिखने से ग्रामीणों में दहशत बैठ गई। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर डीएफओ व रेंज अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को पदचिह्न मिले हैं, लेकिन वह किस दिशा में गए हैं। यह जानकारी वन विभाग नहीं कर पाई है। वन विभाग की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग का मानना है कि एक ही जानवर है। बिना देखे कुछ कहना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में चहलवा गांव में रविवार को कुछ ग्रामीणों ने बाघ व बाघिन को घूमते हुए देखा। बाघ व बाघिन को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। आननफानन वह घर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों को बाघ-बाघिन दिखने की सूचना दी। ग्रामीणों ने तत्काल जानकारी डीएफओ आकाशदीप बधावन को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ने डीएफओ ने कतर्नियाघाट रेंज अफसर रामकुमार को वनरक्षक अब्दुल सलाम, वाचर रामनाथ, वन दरोगा अनिल कुमार को मौके पर भेजा। उसके बाद डीएफओ भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक पदचिह्न दिखाई पड़ा, लेकिन वह बाघ का है या बाघिन का। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बाघ-बाघिन के दिखने के बाद ग्रामीणों दहशत में है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि पदचिह्न मिला है। पदचिह्न बाघ या बाघिन का है। जांच की जा रही है। ग्रामीणों सेे भी अलर्ट रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed