फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Theft of nine lakhs from the house of a female Kotdar

Bahraich News: महिला कोटेदार के घर से नौ लाख की चोरी

Sat, 24 Jun 2023 05:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 24 Jun 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Theft of nine lakhs from the house of a female Kotdar
मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीपुर (बहराइच)। अमृतपुर पुरैना गांव की कोटेदार के यहां मकान के पीछे से बृहस्पतिवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने एक लाख रुपये समेत नौ लाख का सामान चोरी कर लिया।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमृतपुर पुरैना की कोटेदार सुरभि देवी हैं। महिला कोटेदार का संयुक्त परिवार है जिसमें देवर श्याम मनोहर श्रीवास्तव और पुत्र पंकज श्रीवास्तव भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात में बिजली नहीं थी। जिस पर परिवार के लोग छत पर सोए हुए थे। देर रात मकान के पीछे से घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखा बक्शा उठा ले गए। जिसमें तीनों परिवार के महिलाओं के सोने चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के और भैंस बिक्री का रखा एक लाख रुपये लेकर सभी फरार हो गए। सुबह 5:00 बजे परिवार की महिलाएं सोकर उठीं तो घर का माजरा देख सभी हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। सभी ने नीचे जाकर देखा तो कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। कुछ दूरी पर चोरी किया गया बक्सा खाली पड़ा मिला। कोटेदार सुरभि देवी ने बताया कि नकदी समेत नौ लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया है, उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed