फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The youth sabotage at home

युवकों ने घर में की तोड़फोड़

Thu, 01 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
The youth sabotage at home
बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही कुछ दबंग युवक मारपीट कर परेशान कर रहे थे। कई बार छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की भी कोशिश की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर किशोरी की मां ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इससे गुस्साए दबंगों ने रात में किशोरी के घर में घुसकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की। सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छोटे भाई व मां को मारापीटा। मां की नाक काट ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से क्रॉस एनसीआर दर्ज कर किनारा कस लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की को गांव के ही चार युवक छेड़छाड़ कर परेशान करते थे। किशोरी की मां ने इस मामले में कोतवाली मुर्तिहा में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस में शिकायत करने के चलते दबंगों ने किशोरी व उसकी मां को उस समय पीटा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान परिवार ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली मुर्तिहा पुलिस को तीन दिन पूर्व केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश की जानकारी पर दबंग युवकों ने रात में महिला के घर में घुसकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का भी प्रयास किया।
किशोरी को बचाने दौड़े उसके छोटे भाइयों और मां को लाठियों से पीटा। दबंगों ने किशोरी की मां की नाक काट ली। इसके बाद गांव से उजाड़ने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मौर्या ने बताया कि विवाद के मामले में सुरेंद्र, अमेरिका, अनिल और रिंकू के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। न्यायालय के आदेश की कॉपी मिलते ही उस मामले में भी केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

मई में हुआ था विवाद
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मौर्या ने बताया कि मई 2019 में बालिका व सुरेंद्र पक्ष में मारपीट व अन्य घटनाएं हुई थीं। उस मामले में भी तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की ओर से केस दर्ज किया गया था। लेकिन दुष्कर्म व अन्य शिकायत की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed