फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The youth injured in the accident died during treatment

Bahraich News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 14 Oct 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 14 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the accident died during treatment
गिलौला (श्रावस्ती)। मनिकौरा मोड़ के निकट शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर निवासी कोयले (30) शुक्रवार को बाइक से गिलौला बाजार जा रहे थे। सिसवारा गिलौला मार्ग स्थित मनिकौरा मोड़ के निकट सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई थी। हेलमेट न लगाए होने के कारण कोयले गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें ट्रॉमा सेंटर सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गिलौला पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed