फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The young man was beaten up by the soldier, idol immersion stopped for two hours

युवक को सिपाही ने पीटा, मूर्ति विसर्जन दो घंटे रुका

Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up by the soldier, idol immersion stopped for two hours
बहराइच/रिसिया। रिसिया और मटेरा क्षेत्र में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रिसिया थाने में तैनात सिपाही अंगद व कदियापुर के मूर्तिकारों के बीच डीजे को लेकर विवाद हो गया। सिपाही ने एक युवक को पीट दिया जिससे लोगों ने मूर्ति विसर्जन रोक दिया। दो घंटे बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ पयागपुर और थानाध्यक्ष राजेश सिंह पहुंचे और बैठक कर समझौता कराया। इसके बाद विसर्जन यात्रा आगे बढ़ी, लेकिन पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गुस्साए लोगों ने मूर्ति विसर्जन करने से इंकार कर दिया। साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़े जाने की मांग की। घटना से नाराज होकर रिसिया के साथ सोनवा के लोगों ने भी मूर्ति विसर्जन रोक दिया। इस पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया। इसके बाद मूर्ति विसर्जन हो सका। लगभग दो घंटे विसर्जन जुलूस रुका रहा।
विज्ञापन

उधर, मटेरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में विसर्जन के लिए निकली प्रतिमा मटेरा चौराहे पर पहुंची। विसर्जन जुलूस के दौरान एक वाहन चालक ने लड़की से मोबाइल नंबर मांगा। इससे लोग नाराज हो गए। सभी ने चालक को दौड़ाया। इस पर प्रतिमा लेकर जा रहे लोगों पर चालक वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इससे नाराज लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed