फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The wind of cleanliness is blowing on the papers, there is a pile of filth on the spot...

Bahraich News: कागजों में बह रही स्वच्छता की बयार, मौके पर गंदगी का अंबार...

Mon, 09 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 09 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
The wind of cleanliness is blowing on the papers, there is a pile of filth on the spot...
 फखरपुर के ग्राम पंचायत माधोपुर में डाकखाना के बगल में लगा कूड़े का ढेर।
फखरपुर (बहराइच)। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा स्वच्छता के नाम पर भारी-भरकम बजट जारी किया जाता है। पंचायतवार सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है और जगह-जगह कूड़े से निजात दिलाने के लिए कूड़ा घर बनाया जा रहा है। लेकिन फखरपुर विकासखंड के जिम्मेदारों की उपेक्षा के चलते यहां स्वच्छता संबंधी सारी योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। ब्लॉक क्षेत्र की 86 ग्राम पंचायतें तो दूर लापरवाही के चलते फखरपुर कस्बे व इससे सटी ग्राम पंचायतों की भी सफाई व्यवस्था बेपटरी है।
विज्ञापन

आलम यह है कि कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे कस्बे के लोगो में भारी आक्रोश है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को लेकर नाराज हैं। ग्रामीण सलमान, एजाज, राजन, जितेंद्र, एहतशाम आदि ने बताया कि ज्यादातर सफाईकर्मी ब्लॉक मुख्यालय स्थित कार्यालयों पर जमे रहते हैं। न तो कूड़ा उठाया जाता है और न ही सफाई की जाती है।
विज्ञापन


सीन- 01, माधोपुर डाकखाना
रास्ते पर फैला कूड़ा
फखरपुर कस्बे से सटी माधोपुर पंचायत में जगह-जगह गंदगी का अंबार है। रविवार को की गई पड़ताल में डाकखाने के पास कूड़े का बड़ा ढ़ेर मिला। कूड़ा रास्ते तक बिखरा मिला और लोग कूड़े के बीच से गुजरते और शासन-प्रशासन को कोसते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन- 02, बाजार जाने का मुख्य मार्ग
सड़क पर गंदे पानी से उठती दुर्गंध
माधोपुर पंचायत से मुख्य बाजार जाने वाला रास्ता कूड़े के ढेर के बीच से होकर गुजर रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा है। गंदगी और दुर्गंध का आलम यह है कि लोग यहां से नाक बंद कर गुजरते देखे गए।

सीन- 03, फखरपुर
नालियां चोक

फखरपुर ग्राम पंचायत में कूड़े के ढेर के साथ गंदा पानी भी मुख्य समस्या है। ग्रामीणें के अनुसार चोक नालियों से बह रहे गंदे पानी के चलते छात्र-छात्राओं के ड्रेस व जूते खराब हो जाते हैं। वहीं, गंदे पानी के चलते मच्छर की समस्या बढ़ी है।


सीन- 04, रामलीला मैदान मार्ग
कूड़े घर के चारों तरफ फैला कूड़ा
फखरपुर कस्बा स्थित रामलीला मैदान जाने वाले मार्ग के किनारे कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ाघर बनाया गया है। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कूड़ेघर से कूड़ा नहीं उठाया गया है। चारों तरफ कूड़ा फैला हुआ है। जिससे दुर्गंध निकलती है।




सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वालों की जांच करवाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही टीम बनाकर कस्बे व ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई करवाई जाएगी।
- अजय प्रताप सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed