फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The weather took a turn, the Teravians trembled due to cold

मौसम ने ली करवट, ठंड से कांप उठे तराईवासी

Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, the Teravians trembled due to cold
बहराइच। तराई के मौसम में शुक्रवार से अचानक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के करवट लेने से सुबह और शाम धुंध व कोहरा बढ़ गया है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। ऐसे में घरों से बाहर निकले लोग ठंड से कांप उठे। अचानक ठंड बढ़ने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

तराई के मौसम में बीते गुरुवार की शाम से अचानक बदलाव का दौर शुरू हो गया है। तेज हवा चलने के कारण मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार की सुबह भी तेज हवा चलनी शुरू हो गई। इससे बिस्तर से उठे लोगों को सिहरन का अहसास होने लगा। आसमान में बादल भी छा गए। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़े पहनकर बाहर निकले। तराई के मौसम में अचानक आए बदलाव के पीछे मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी को कारण बताया है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। दीपावली के आने तक ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। उधर, सुबह और शाम पड़ रहे कोहरे के कारण घर से निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार घटी
कोहरा और धुंध के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की रफ्तार कम हो गई है।
रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। ठंड बढ़ने के बाद भी अभी तक तराई में कहीं पर अलाव जलवाने के इंतजाम नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed