{"_id":"69ca1b0903cc5ad0e48fe9f4b29bb4c5","slug":"the-villagers-learned-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को स्वच्छता की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को स्वच्छता की दी सीख
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन परमहंस पीजी कॉलेज कैसरगंज के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। गांव की नालियों व चकरोड की साफ-सफाई कर श्रमदान किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय के निर्देशन में रविवार सुबह छात्र-छात्राओं ने ग्राम कोनारी में चल रहे शिविर में श्रमदान किया। इस मौके पर गांव की नालियों व सार्वजनिक स्थलों पर झांड़-झंखाड़ की साफ-सफाई की। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
कहा कि नालियों को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करना चाहिए। यदि ऐसा करते हैं तो संक्रामक रोगों से छुटकारा मिल सकेगा। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्वच्छता विषय पर गांव में नाटक की प्रस्तुति कर सभी को जागरूक किया। छात्रों ने नाटक के द्वारा संदेश दिया कि जब देश के प्रधानमंत्री सफाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
कूड़ा उठा सकते हैं तो समाज के लोगों को भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर तरुण, महिपाल, उर्मिला राजपूत, प्रिया मिश्रा, कुलदीप जायसवाल, निपेंद्र विश्वकर्मा समेत 50 छात्र-छात्राओं ने अभियान में हिस्सा लिया।