फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The Vice-Chairperson of the Commission interacted with female students.

Bahraich News: आयोग की उपाध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद

Tue, 01 Sep 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Vice-Chairperson of the Commission interacted with female students.
कार्यक्रम को संबोधित करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष।
बहराइच। महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी ने इसका निर्देशन किया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने महिला अधिकारों, सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न महिला हेल्पलाइन सेवाओं पर भी बात की। चौधरी ने छात्राओं को बड़े सपने देखने, मेहनत से उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। वित्तीय संसाधनों को समझने, उनकी निगरानी करने एवं उचित प्रबंधन पर भी बल दिया।
विज्ञापन

संवाद के दौरान छात्राओं ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से संबंधित प्रश्न पूछे। चारू चौधरी ने इन सवालों के सहज और उपयोगी उत्तर दिए। कार्यक्रम अत्यंत जीवंत और सहभागितापूर्ण रहा। डॉ. रीमा शुक्ला ने इसका संचालन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमृता मिश्रा और मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ. निधि मल्ल की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed