फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The Vakeel had murdered Gudiya by purchasing a pistol from Gonda.

Bahraich News: गोंडा से पिस्तौल खरीदकर वकील ने की थी गुड़िया की हत्या

Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The Vakeel had murdered Gudiya by purchasing a pistol from Gonda.
कैसरगंज। डिहवा गांव में दो दिन पूर्व गुड़िया की गोली मारकर हुई हत्या मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में पता चला है कि आरोपी वकील ने घटना को अंजाम देने के लिए दो दिन पहले ही गोंडा से मुंगेर मेड पिस्तौल खरीदी थी, गुड़िया से उसका लेनदेन का विवाद था, उसी के चलते गोली मारकर गुड़िया की हत्या कर दी।
विज्ञापन


गुड़िया (30) बुधवार देर शाम जब घर के बाहर अलाव ताप रही थी, उसी दौरान गांव निवासी वकील वहां पहुंचा। गुस्से में उसने जमीन पर एक फायर किया, जब दूसरा फायर किया, तो गोली सीधे गुड़िया की कनपटी पर जा लगी। गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिस्तौल लेकर मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन



गुड़िया के पति हनीफ ने बताया कि आरोपी वकील अक्सर उसकी पत्नी से रुपये की मांग करता था। लेनदेन को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।

थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी युवक के हाजीपुर-कुरसंडा मार्ग पर होने का पता चला। इसके बाद उपनिरीक्षक पंकज सिंह की अगुवाई में आरक्षी अंजनी तिवारी, मानवेंद्र यादव, मनोज कुमार यादव और संदीप पटेल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मुंगेर मेड पिस्तौल दो दिन पहले गोंडा से खरीदी थी और पिस्तौल खरीदने के दो दिन बाद ही लेनदेन के तकादे से तंग आकर उसने गुड़िया की हत्या कर दी।



पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पिस्तौल की खरीद और आरोपी के संपर्कों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed