{"_id":"69790c76cae7e426960a460b","slug":"the-tricolor-was-hoisted-with-pride-patriotic-songs-echoed-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-143459-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शान से फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शान से फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिद्धनाथ मंदिर में सजा शिवलिंग।
- फोटो : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिद्धनाथ मंदिर में सजा शिवलिंग।
बहराइच। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को जिले के सभी संस्थानों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस बल के साथ सशस्त्र सीमा बल की टुकड़ी भी शामिल रही। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी, विकास भवन में सीडीओ, मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संजय खत्री, सीएमओ कार्यालय में डॉ. संजय शर्मा, डीआरएस कार्यालय में सर्वदानंद तथा बीएसए कार्यालय में बीएसए आशीष सिंह ने ध्वज फहराया। फखरपुर, कैसरगंज, जरवल रोड, विशेश्वरगंज, नानपारा, मिहींपुरवा, महसी, पयागपुर, रुपईडीहा, नवाबगंज, रिसिया सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में भी तिरंगा शान से लहराया।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर चेयर मैन मुन्नी देवी, थाना प्रांगण में प्रभारी करुणाकर पांडे, चौकी पर बिहारी लाल यादव, बंगला चक पंचायत भवन पर प्रधान उमा देवी ने तिरंगा फहराया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार वनांचल विद्यालय के बच्चों ने प्राधानाचार्य माहे अंजुम रिजवी एवं वरिष्ठ शिक्षक शाहिद अली के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।
रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार भारत-नेपाल सीमा स्थित आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने ध्वज फहराया।
एसएसबी 42वीं वाहिनी, रुपईडीहा बीओपी में सहायक कमांडेंट प्रशांत भारद्वाज ने ध्वज फहराया। नो मेंस लैंड पर भारतीय अधिकारियों ने नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के अधिकारियों को मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
रुपईडीहा रेंज कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। नवाबगंज व बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों और पंचायत भवनों में ध्वज फहराया गया।
विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरियां और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।