फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The tiger made the villager a morsel

बाघ ने ग्रामीण को बनाया निवाला

Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The tiger made the villager a morsel
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे निघासन रेंज के मझरा बीट में रविवार शाम को मवेशियों को चरा रहे ग्रामीण को बाघ ने निवाला बना लिया। अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ ग्रामीण को छोड़कर जंगल की ओर गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। हमले से नाराज ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से नार्थ खीरी का निघासन वन रेंज सटा हुआ है। तिकुनिया कोतवाली के मंझरा पूरब गांव निवासी ओमप्रकाश (45) रविवार को मवेशी चरा रहा था। ओमप्रकाश नदी के किनारे खेत में घास चर रहे मवेशियों को हांकने लगा। तभी पहले से मौजूद बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ ग्रामीण के गर्दन को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा। पास में मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। इस पर बाघ ग्रामीण को पटक कर जंगल की ओर चला गया। मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पाकर तिकुनिया के कोतवाल, वन दरोगा हरिलाल, जगमोहन और लाल मिश्रा पहुंचे। ग्रामीण हमले से नाराज होकर उग्र हो गए। सभी शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद सभी शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नार्थ खीरी में हुई घटना
बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर बाघ ने ग्रामीण को निवाला बनाया है। घटना नार्थ खीरी वन प्रभाग के निघासन रेंज में आता है। वहां के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। -आकाशदीप बधावन, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed