फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The sky will be bright with firecrackers worth two crores

दो करोड़ के पटाखों से सतरंगी होगा आसमान

Sun, 23 Oct 2022 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
The sky will be bright with firecrackers worth two crores
बहराइच के गेंदघर मैदान में दीपावली के लिए पटाखों की खरीददारी करते बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दीपावली पर्व का उत्साह पूरे शबाब पर है। शहर के गेंदघर के मैदान में 44 आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं। ऐसे में 24 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर जिले का आसमान करीब दो करोड़ के पटाखों से सतरंगी दिखाई देगा। हालांकि पटाखा व्यवसायी पटाखे के दामों हुई बेतहाशा महंगाई से थोड़ा चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व का आरंभ होते ही पूरा जिला त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने में जुट गया है। लोगों ने घरों में तैयारी पूरी कर ली है। धनतेरस पर बर्तन, सराफा, कपड़ा व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों का बाजार चमका तो अब पटाखा बाजार में भी रौनक छा गई है। शहर के गेंदघर मैदान पर इस बार 44 अस्थायी दुकानें आतिशबाजी के शौकीनों के लिए सज चुकीं हैं। पटाखे दगाने में सबसे ज्यादा युवाओं व बच्चों का उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इस महंगाई के दौरान पटाखों पर हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर पटाखा व्यवसायी का फी चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को पटाखा बाजार में कुछ रौनक दिखाई देने से दुकानदारों के मुरझाए चेहरे खिलने लगे हैं। गायत्री पटाखा स्टोर के प्रोपराइटर किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तुलना में इस वर्ष पटाखे काफी महंगे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार दगने वाले पटाखों की मांग कम है। रोशनी के पटाखों की मांग की ज्यादा है। उन्होंने बताया कि लगभग सभी श्रेणी के पटाखे व्यवसायियों की दुकानों में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में चक्कर बनाएगा मेरी गोल्ड उंड
वैसे तो इस बार गेंदघर के मैदान में एक से बढ़कर एक पटाखे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आसमानी पटाखों में दिल मांगे मोर, हार्ट क्वीन, हॉट गर्ल्स के साथ आसमान में चक्कर बनाने वाले मेरी गोल्ड राउंड की मांग सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है। चरखी, महताब, विभिन्न प्रकार के अनार, रंगीन-सफेद फुलझड़ियों के साथ इंडिया में ही चीनी पैटर्न पर तैयार हुआ जमीन में दगने वाला पापअप व छोटी चटाई भी पटाखा बाजार में दिखाई दे रही है।

नियमानुसार दुकानों के संचालन का निर्देश
गेंदघर का निरीक्षण किया गया है। गेंदघर के मैदान में अस्थाई पटाखे की दुकानों को लगाने की अनुमति प्रदान की गई। पटाखा व्यवसायियों को नियमानुसार दुकानों को संचालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग को दुकानों व अन्य व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने को निर्देश दिए गए हैं।
-ज्योति राय, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed