{"_id":"22e3598d9db7ffc63c6543e5ceab54f4","slug":"the-seminars-will-include-six-models-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार में शामिल होंगे छह मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार में शामिल होंगे छह मॉडल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बाल वैज्ञानिक जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छह मॉडलों को चयनित किया गया जो प्रदेश स्तरीय सेमिनार में शामिल होंगे।
विज्ञापन
जिला समन्वयक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बाल वैैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन पनकी कानपुर में होगा। सेमिनार की शुरुआत छह नवंबर को होगी, जो कि नौ नवंबर तक चलेगा। मुख्य अतिथि डॉ. एसएस सिंह ने कहा कि मौसम और जलवायु में परिवर्तन के फलस्वरूप हमें अपने पर्यावरण व वातावरण में कई प्रकार के परिवर्तन दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम और जलवायु के प्रति सजग होने की जरूरत है। इस सेमिनार में सेवेंथ डे स्कूल, सैैनिक इंटर कॉलेज, बाल शिक्षा निकेतन, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, कंचन शिशु मंदिर कैसरगंज समेत 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने मौसम एवं जलवायु संबंधी चार्ट, प्रोजेक्ट, मॉडल आदि प्रस्तुत किए। सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शोभित पांडेय ने प्रथम, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ की सोनम मिश्रा व राज मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वितीय और सै. इंटर कॉलेज के अंशुल राव व सिटी मांटेसरी स्कूल के श्याम गुप्ता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में एसडीए की रीतिका श्रीवास्तव प्रथम, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ के सुदीप तिवारी व बाल शिक्षा निकेतन की प्रेरणा आचार्य ने संयुक्त रूप से द्वितीय व एसडीए की जैनब आमीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. एनके शुक्ला, एससी त्रिपाठी, सत्यभूषण सिंह, प्रतिभा तिवारी, ऋचा वर्मा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य अजीत वर्मा व संचालन डॉ. सुरेश चंद्र शुक्ला ने किया।