फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The pillars started being removed without notice, the roads were dark

बिना सूचना हटाए जाने लगे खंभे, सड़कों पर अंधेरा

Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The pillars started being removed without notice, the roads were dark
बहराइच शहर में बिजली विभाग द्वारा हटाए जा रहे विद्युत पोल। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहरी क्षेत्र में पावर कार्पोरशन ने भूमिगत केबल डालने का काम पूरा कर लिया है। अब महकमे ने शहर में लगे सभी विद्युत पोल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना नगरपालिका को सूचना दिए पोल हटाए जाने से स्ट्रीट लाइटें बंद होती जा रही हैं। जिससे नगरपालिका के साथ शहर की करीब तीन लाख की आबादी को भी तेज झटका लगा है। बिजली के खंभों के सहारे चल रहे बीएसएनएल और निजी टेलीकॉम कंपनियों के तार काट दिए जाने से संचार सेवाएं चरमरा गई हैं। तो वहीं घरों में मनोरंजन के लिए लगे केबिल डिश टीवी के तार कटने से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बहराइच शहर में वर्ष 2016 में भूमिगत केबल बिछाने का काम शुरू किया गया था। भूमिगत केबल बिछाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 90 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूर किया था। करीब पांच साल बाद काम पूरा हो सका है। अंडरग्राउंड केबल डालने के बाद अब पावर कॉर्पोरेशन ने शहर में लगे विद्युत पोल हटाने की कार्रवाई शुरू की है। हालांकि इसकी कोई भी सूचना पहले से किसी महकमे को नहीं दी गई। अचानक ही पोल हटाने का काम शुरू कर दिया गया। जबकि पोल के सहारे ही बीएसएनएल के तार बिछे हुए थे। वहीं निजी टेलीकॉम कंपनियां भी इन्हीं खंभों के सहारे नेटवर्क दे रही थीं। नगरपालिका की स्ट्रीट लाइटें भी इन्हीं केबल के सहारे चल रही थीं। केबिल डिश टीवी के तार भी बिछे हुए थे। अचानक खंभों को हटाए जाने से स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं। शहर में करीब दो हजार खंभे लगे हुए हैं। इन सभी के हटने से रात को अंधेरे में लोगों को रास्तों से गुजरना पड़ेगा। वहीं संचार और केबल टीवी की भी सेवाएं चरमरा गई हैं।
विज्ञापन

खंभे हटाने से हादसों में होगी कमी
शहर में भूमिगत केबल डालने का काम पूरा हो गया है। घरों में बिजली की आपूर्ति भी शुरू की जा चुकी है। ऐसे में पोल पर बिछे तार निष्प्रोज्य हो गए थे। इन पोल को हटाने से हादसों में भी गिरावट आएगी। सभी विभागों को इसके बारे में पहले से ही जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश बाबू, अधिशासी अभियंता विद्युत, बहराइच
बिना सूचना कर रहे काम, हम करेंगे इंतजाम
पावर कॉर्पोरेशन द्वारा नगरपालिका को बिना सूचना दिए ही पोल हटाने शुरू कर दिए गए हैं। शहरवासियों को रात के समय उजाला देना हमारी जिम्मेदारी है। सभी स्ट्रीट लाइट को लगाने का इंतजाम हम जरूर करेंगे।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नपाप, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed