{"_id":"67a8f752e8f015c1c90cb0c4","slug":"the-person-who-filed-a-case-by-making-a-fake-medical-report-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-126515-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर केस दर्ज कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर केस दर्ज कराने वाला गिरफ्तार
Mon, 10 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर एक व्यक्ति को फंसाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर एक्सरे तकनीशियन समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया था। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया मामले में एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
श्रावस्ती जिले के भिनगा पचपकड़ी निवासी उदयराज द्वारा कोर्ट में की गई शिकायत के बाद नगर पुलिस ने 13 जुलाई, 2024 को फर्जीवाड़ा कर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज किया था। मामले में जिला अस्पताल में तैनात तत्कालीन एक्सरे तकनीशियन कैसरगंज निवासी राकेश प्रताप सिंह, लखनऊ के थाना अलीगंज चौधरी टोला निवासी ओम प्रकाश सिंह और श्रावस्ती निवासी भीमसेन यादव पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि भीमसेन का वर्ष 2007 में किसी बात को लेकर उदयराज से विवाद हुआ था। रंजिश के तहत उदयराज को फंसाया जा रहा था। रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी भीमसेन यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।