फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The mercury dropped, but there was no relief from the humidity

Bahraich News: पारा तो घटा, लेकिन उमस से नहीं मिली राहत

Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, but there was no relief from the humidity
बहराइच में सोमवार को आसमान में छाए बादल।
बहराइच। जिले का तापमान सोमवार को दो डिग्री कम हुआ। इससे लोगो काे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन पूरी रात व दिन में उमस के कारण लोग परेशान रहे। इस बदले मौसम का फायदा धान की नर्सरी को हो रहा है।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज सोमवार सुबह बदला-बदला रहा। सुबह तापमान 38.4 डिग्री रहा। वहीं हवा की गति साढ़े तीन किलोमीटर प्रति घंटे रही। इस बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर रही, लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रविवार रात को हुई जब पंखे की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही थी। इसी कारण लोग रात को भीषण उमस के कारण चैन की नींद नहीं सो सके। पूरी रात उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को करवट बदलते रहे। मंगलवार और बुधवार को भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन

धान की नर्सरी को लाभ
तेज धूप और गर्मी से सोमवार को थोड़ी राहत रही। इसका असर धान के नर्सरी पर भी होगा। यदि मौसम कुछ दिन और इसी प्रकार रहे तो किसान धूप के कारण नर्सरी में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। यदि धूप ज्यादा रहेगी तो किसान धान की नर्सरी की बोआई नहीं कर पाएंगे और फसल के पिछड़ने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed