फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The issue of corruption of the Medical College raised in the Legislative Assembly

Bahraich News: विधान सभा में उठा मेडिकल कॉलेज के भ्रष्टाचार का मुद्दा

Sat, 12 Aug 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 12 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The issue of corruption of the Medical College raised in the Legislative Assembly
नानपारा के विधायक ने सभापति से जांच कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

सभापति ने मुख्य सचिव को जांच कराने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार विधान सभा तक पहुंच गया है। नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा ने विधान सभा में इस मुद्दे को उठाया है। इस पर सभापति ने मुख्य सचिव को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

नानपारा के विधायक ने सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष मुद्दा उठाया कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग भर्ती में आरक्षण का पालन नहीं किया गया है। कर्मचारियों का उत्पीड़न करने के साथ ही उन्हें समय से वेतन नहीं दिया जाता है। साथ ही मनमानी पूर्वक नौकरी से निकाल दिया जाता है। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं अपनाई जाती है। नोडल अधिकारी टेंडर प्रोक्योरमेंट एवं स्टोर प्रभारी मिलीभगत कर गुणवत्ताविहीन वस्तुओं की खरीदारी कर घोर भ्रष्टाचार किया जाता है। यही नहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा एनएमसी के नियमानुसार शैक्षणिक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच संबंधित विश्वविद्यालय से नहीं कराई गई है। जिससे कई शैक्षणिक संवर्ग के अधिकारियों के पेपर फर्जी होने की शिकायत पर प्राचार्य कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्राचार्य ने पूर्व में निष्कासित नोडल अधिकारी प्रोक्योरमेंट को पुन: अधिकारी नामित कर दिया है। उनके ऊपर घोर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed