फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The idol of Lord Vishnu found in the excavation of the field

खेत की खोदाई में भगवान विष्णु की मूर्ति मिली

Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The idol of Lord Vishnu found in the excavation of the field
नानपारा के सरैया गांव में खेत में खुदाई करते समय मिली भगवान विष्णु की मूर्ति। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। सरैया गांव में रविवार सुबह एक ग्रामीण खेत को समतल करा रहा था। एक फीट की खोदाई के दौरान खेत से प्राचीनकालीन भगवान विष्णु की पत्थर की मूर्ति मिली। सूचना पाकर हिंदू संगठनों के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। ग्रामीणों ने तहसील और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति को कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने पुरातत्व विभाग को जांच के लिए पत्र लिखा है। वहीं हिंदू संगठन के लोगों ने सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम अनवर नगर के सरैया गांव में सरकारी जमीन है। जिसका पट्टा नानपारा नगर निवासी रामगोपाल के नाम है। खेत का समतलीकरण रविवार को जौहर अली पुत्र मुश्ताक अली करा रहे थे। समतलीकरण के दौरान एक फीट की खोदाई में भगवान विष्णु की प्राचीनकालीन मूर्ति निकली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मूर्ति निकलने की सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के दीपक श्रीवास्तव पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। हलका दरोगा गोपाल तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने मूर्ति को हिंदू परिवार के यहां रखवा दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा, तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा, कोतवाल संजय सिंह पहुंचे। सभी ने मामले की जांच की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मूर्ति पत्थर की बनी हुई है। प्राचीनकालीन है। ऐसे में पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हिंदू संगठन के लोगों ने जिस जमीन पर मूर्ति निकली है। वहां पर मंदिर होने का अनुमान लगाया है। साथ ही सभी ने मंदिर बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed