फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The house courtyard illuminated by colorful lights

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ घर-आंगन

Sat, 26 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
The house courtyard illuminated by colorful lights
बहराइच नगर में शनिवार को दीपावली के लिए बाजार में सजावट के लिए खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पंच पर्व दीपावली जनपद में रविवार को धूमधाम से मनायी जाएगी। इसे लेकर लोगों में उल्लास है। दीप पर्व को देखते हुए बाजार दुल्हनों की तरह सज गए हैं। चकाचौंध करने वाली रंग-बिरंगी झालरों से मकान और दुकानें जगमग हो गई हैं। दीपावली की तैयारियों को लेकर शनिवार को सामान की खरीददारी करने के लिए बाजार में दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने देर रात तक खरीददारी की। बाजार में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही दुकानों पर भी रौनक छाई रही।
विज्ञापन

दीपावली का मुख्य पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपोत्सव को मनाने के लिए घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों आदि को रंग-बिरंगी झालरों से दुल्हनों की तरह सजाया गया है। तरह-तरह की झालरों से दुकान और मकान जगमग हो उठे हैं। घरों में दीपावली पर्व को मनाने के लिए पूजन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

घरों को चमकाने के साथ ही त्योहार मनाने के लिए बाजार में खरीददारी का सिलसिला भी तेज हो गया है। शनिवार को बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इससे दुकानों पर रौनक नजर आई। देर रात तक दिये, पटाखे, मिठाई, लइया, चूरा आदि की खरीददारी जमकर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में भीड़ उमड़ने के कारण जाम की स्थिति भी पैदा होती रही। शहर के कई स्थानों पर जाम लगने से घंटों लोगों को परेशान होना पड़ा। कपड़े आदि की दुकानें पूरी तरह से गुलजार रहीं। महिलाओं और बच्चों के अंदर खरीददारी को लेकर काफी उत्साह नजर आया।
फूलों के दाम ने छुए आसमान
मकान और प्रतिष्ठान को सजाने के लिए लोगों की ओर से फूलों की खरीददारी की गई। इस बार गेंदे के फूल की झालर सबसे मंहगी बिकी हैं। इनकी कीमत प्रति किलो 120 रुपये रही। फूल व्यवसायी मुन्नालाल नेे बताया कि गेंदे के फूल की मांग अधिक रही है।
खील-बतासे की दुकानों पर भी दिखी रौनक
दीपावली को लेकर शहर के पानी टंकी तिराहा, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी बाजार आदि स्थानों पर खील और बतासे के साथ ही अन्य दुकानें सजी हुई हैं। भगवान गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं की दुकानें भी लग गई हैं। जिनकी भी बिक्री खूब हो रही है। शनिवार को बाजार में खरीदादारों की दुकानों पर भीड़ जुटी रही।
खूब बिके गिफ्ट आइटम, बुके और गुलदस्ता
बहराइच। दीप पर्व पर शनिवार को गिफ्ट आइटम और फूल के गुलदस्तों की बिक्री खूब हुई। लोगों ने खरीददारी करके अपनों को गिफ्ट और फूल के बुके प्रदान कर सुख समृद्धि की कामना की। हर कोई दीपावली पर्व के उत्साह, उमंग से लबरेज दिखा। दीपों का पर्व दीपावली अमन चैन, शांति और सद्भावना का त्योहार है। इस मौके पर हर कोई परिवार के साथ-साथ हितमित्रों के शांति और सौहार्द की कामना करता है। इस कामना को बल देने के लिए शनिवार को लोगों ने गिफ्ट पैक और फूल के बुके व गुलदस्तों का सहारा लिया। इसके लिए अग्रसेन चौक, छावनी बाजार, घंटाघर, पीपल चौराहा, अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा पर सुबह से ही गुलदस्ते की दुकानें सज गईं। सुबह से गुलदस्तों और बुके की जमकर खरीददारी हुई। इसके साथ ही किसी ने ड्राईफूर्ट तो किसी ने मिठाई के डिब्बे खरीद कर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को प्रदान की। पूरे दिन बधाई का सिलसिला चला। शाम को दीप जलने के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर गले मिलते हुए दीपावली की बधाई दी।

अन्नकूट की पूजा के लिए घरों में तैयारी शुरू
बहराइच। दीपावली पर्व के दूसरे दिन अन्नकूट का त्योहार है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अन्नकूट की पूजा के लिए शनिवार को खील और भुर्की और मिठाई के खिलौनों की जमकर बिक्री हुई। दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट गोवर्धन की पूजा होती है। इस अवसर पर महिलाएं घर के आंगन में चौक सजाती हैं। इसके बाद गाय के गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। देवी-देवताओं के चित्र भी बनते हैं। फिर परंपरागत तरीके से सुख समृद्धि की कामना करे हुए पूजा-अर्चना की जाती है। दीपावली के अवसर पर अन्नकूट की पूजा के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने खील, लाई और चीनी से बनी भुर्की की जमकर खरीददारी की। शहर के साथ गांव और कस्बो ंमें भी अन्नकूट पूजा की तैयारी का उत्साह महिलाओं में दिखा।

बहराइच नगर में शनिवार को दीपावली के लिए गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा की खरीददारी करतीं महिलाएं।

बहराइच नगर में शनिवार को दीपावली के लिए गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा की खरीददारी करतीं महिलाएं।- फोटो : BAHRAICH

बहराइच में शनिवार को दीपावली के अवसर पर झालरों से जगमग मकान।

बहराइच में शनिवार को दीपावली के अवसर पर झालरों से जगमग मकान।- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed