फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The heat kept me on guard, I felt scared crossing the threshold

Bahraich News: तपिश का पहरा, चौखट लांघते लगा डर

Sat, 23 May 2026 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The heat kept me on guard, I felt scared crossing the threshold
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग। - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
बहराइच। जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। इससे लोग बेहाल रहे। दोपहर में तपिश व गर्म हवा से घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। लोगों को राहत देने के लिए नगरपालिका को सड़कों पर पानी का छिड़काव कराना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही सूरज ने तल्खी दिखानी शुरू कर दी। दोपहर तक गर्म हवा ने हालात और बिगाड़ दिए। बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों से भीड़ नदारद हो गई। जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। घंटाघर के पास रिक्शा चलाने वाले रामदयाल ने बताया कि गर्मी इतनी तेज है कि सवारी भी कम मिल रही है।
विज्ञापन

अभी राहत के आसार नहीं
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल तापमान में बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। अगले एक सप्ताह तक तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज


गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, बुखार और चक्कर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। फिजिशियन डॉ. पी तिवारी ने बताया कि तेज धूप और शरीर में पानी की कमी से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को दोपहर में घर से कम निकलने, अधिक पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। डॉक्टर के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed