फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The funeral of the young man took place after writing the case

Bahraich News: मुकदमा लिखने के बाद हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Sun, 12 Mar 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The funeral of the young man took place after writing the case
महसी(बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र का एक युवक गांव निवासी दोस्त के साथ होली के दिन कहीं गया था जिसकी हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शुक्रवार की शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजन हादसा करने वाले के खिलाफ मुकदमा लिखने को अड़ गए। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस कर्मी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने लगे। लगभग दो घंटे बाद मुकदमा लिखने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर निवासी रिंकू(35) होली के दिन गांव निवासी एक युवक के साथ कहीं गया था। बताया जाता है, कि उसी दिन ग्राम पंचायत पंचायत कपूरपुर के मजरा जलालपुर के पास उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। हादसे की जानकारी परिजनों को नहीं हुई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि रिंकू की मौत हो गयी है और उसका शव लावारिस हालत में पड़ा है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शुक्रवार की शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो सभी का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन मुकदमा दर्ज होने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। सूचना पाकर हरदी थाना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज अयोध्या सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाना शुरु किया। काफी प्रयास के बाद देर रात लगभग 10 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं गांव में साथ गए युवक द्वारा न बताए जाने की चर्चाओं का भी बाजार गर्म रहा। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया दुर्घटना के बाद दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया था। मौत की सूचना नहीं थी। शनिवार की सुबह मृतक के पिता हीरालाल की तहरीर पर दूसरी बाइक के चालक रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed