फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The elderly and child did not know drown in Saryu

सरयू में डूबे वृद्ध व बालक का नहीं चला पता

Mon, 29 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
The elderly and child did not know drown in Saryu
मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकाही में नाव डूबने के बाद वृद्ध व बालक की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। लौकाही गांव से धान की रोपाई के लिए सरयू नदी पार कर भादापुरवा जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव रविवार को डूब गई थी। इससे नाव पर सवार 20 लोग भी नाव के साथ ही डूब गए। 17 लोगों को प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक महिला का शव बरामद हुआ। एक वृद्ध और बालक लापता हैं। दोनों की तलाश सोमवार को भी गई, लेकिन उनका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत लौकाही गांव के 20 ग्रामीण रविवार को धान रोपाई के लिए सरयू नदी के उस पार भादापुरवा गांव जा रहे थे। नाविक सैमुद्दीन नाव चला रहा था। सुबह करीब 8.15 बजे नाव पर20 लोग सवार हुए थे। नाव पर साइकिल, 50 बोरी खाद व अन्य सामान भी लाद लिया गया था। इससे भार अधिक हो गया था।
विज्ञापन

बीच धारा में गहरे पानी में जाकर अचानक नाव डूब गई। नाव पर सवार लौकाही गांव निवासी नाविक सैमुद्दीन , राजू, हड्डवा, नरेश, ऊषा, विकास, विशाल, ननकऊ, जैबुलनिशा, जाफर, गबडू, सलीम, फैजान, मोहम्मद सैफ, राजेंद्र, लीलावती, हसीब समेत 20 लोग डूब गए थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा व मुर्तिहा के प्रदीप मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पर पहुंचे। एसडीआरएफ गोंडा व एएसएसबी मुख्यालय के जवानों ने गोताखोरों की मदद से 17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि महिला जैबुल निशा का शव बरामद हुआ था। लेकिन जैबुल निशा के पति ननकऊ और विशाल का पता अभी नहीं चल सका है।

सोमवार को भी गोताखोर वृद्ध व बालक की तलाश में नदी खंगालते रहे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर मोतीपुर पुलिस कैंप कर रही है। एसओ मनोज कुमार मिश्रा ग्रामीणों के साथ नदी के तट पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed