फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The drain cover at the main entrance of the fruit and vegetable market broke in just a few days

Bahraich News: फल व सब्जी मंडी के मुख्य द्वार की नाली का कवर कुछ ही दिनों में टूटा

Mon, 21 Apr 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 21 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The drain cover at the main entrance of the fruit and vegetable market broke in just a few days
 बहराइच में फल मंडी के टूटे पत्थरों वाले प्रवेश द्वार से कुछ इस तरह निकाले जाता ई-रिक्शा। 
बहराइच। सलारपुर फल एवं सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर बने नाले पर रखा ढक्कन टूट जाने से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब इसकी शिकायत हुई तो उप निदेशक निर्माण ने नए पत्थर को कार्ययोजना में शामिल करने की सूचना दे दी। इसके बाद न तो पत्थर बदला गया और न ही गुणवत्ताविहीन पत्थर का निर्माण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यह शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस पर की गई थी। शिकायतकर्ता डाॅ. डीएन शर्मा कर आरोप है कि सब्जी एवं फल मंडी के सामने बने नाले को ढकने के लिए पत्थर का निर्माण किया गया था, जो कुछ ही दिन में टूट गया। इससे कई लोग नाले में गिरकर घायल हो रहे है। जब इसकी शिकायत उप निदेशक मंडी निर्माण से की गई तो उनका जवाब था कि निर्माण कार्य उनके कार्यकाल का नहीं है। जब जन सूचना मांगी गई तो उसमें नया पत्थर लगाने के लिए कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही गई।
विज्ञापन

गुणवत्ताविहीन पत्थर निर्माण की जांच भी लोक निर्माण विभाग को दी गई थी, लेकिन मंडी समिति द्वारा कराए गए निर्माण का अभिलेख जांच अधिकारी को न देने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। इस संबंध में उप निदेशक मंडी सुजीत कुमार का कहना है कि मुख्य द्वार पर नाली के कवर निर्माण सहित मंडी के अंदर निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कराकर कमियों को सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed