फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The condition of the child injured in the leopard attack is critical, trauma referred

तेंदुए के हमले में घायल बालक की हालत नाजुक, ट्रॉमा रेफर

Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The condition of the child injured in the leopard attack is critical, trauma referred
उर्रा (बहराइच)। भिउरा गांव में तेंदुए के हमले में घायल बालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों की आशंका पर कि बालक पर तेंदुए ने नहीं बल्कि बाघ ने हमला किया है। इसकी जांच के लिए लखीमपुर से टीम मौके पर पहुंचकर पदचिह्नों की जांच की। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना निदेशक ने बाघ के हमले को इंकार करते हुए तेंदुए के ही हमले की पुष्टि की।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज क्षेत्र का मधवापुर ग्राम पंचायत जंगल से सटा हुआ है। ग्राम पंचायत के मजरा भिउरा निवासी आठ वर्षीय रामकुमार पुत्र बलराम के ऊपर बृहस्पतिवार को खेत में काम करने के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया था। आननफानन बालक को परिवारीजन जिला मुख्यालय लेकर पहुंचे। यहां पर उपचार के बाद बालक की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात वन विभाग के एसडीओ अमित सिंह, वन क्षेत्राधिकारी इरफान अंसारी, वन दरोगा आलोकमणि तिवारी, मुनेश्वर सिंह, वन रक्षक अमर सिंह, रामकुमार पहुंचे। एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि पदचिह्न देखकर प्रतीत होता है कि यहां बाघ आया था। बालक पर हमला तेंदुए ने किया या बाघ ने। इस बात की पुष्टि के लिए शुक्रवार को लखीमपुर खीरी से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम मौके पर पहुंची। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया है कि बालक पर हमला तेंदुए ने ही किया है। बालक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। उसे आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed