फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a young man who had come to his in-laws' house was found hanging from a noose

Bahraich News: ससुराल आए युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 22 May 2025 06:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come to his in-laws' house was found hanging from a noose
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत जिगनिया निवासी अमृत लाल चौहान (32) का शव बुधवार सुबह उनकी ससुराल में आम के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली नानपारा पुलिस ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण पत्नी से विवाद के बाद अमृत लाल के फंदा लगाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मोतीपुर क्षेत्र के जिगनिया निवासी अमृत लाल की ससुराल नानपारा के गिरधरपुर में है। लगभग सात दिन पहले वह अपनी ससुराल गिरधरपुर आया था और यहीं रह रहा था। मंगलवार की शाम उसका किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया था। इसके अगली सुबह बुधवार को घर से कुछ दूरी पर आम के बाग में उसका शव फंदे से लटकता मिला। खेत में लगी फसल देखने निकले किसानों ने शव देख इसकी सूचना परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणोंं ने बताया कि अमृत लाल दैनिक मजदूरी करता था और उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन

गुरगुट्टा चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अमृतलाल का रात में उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ है, इसी के चलते फांसी लगाने की बात कही जा रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed