{"_id":"669959c3bddfb5d1a400cea1","slug":"the-body-of-a-newborn-was-found-lying-on-the-embankment-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-116976-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नवजात का शव तटबंध पर पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नवजात का शव तटबंध पर पड़ा मिला
Thu, 18 Jul 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
हरदी थानाक्षेत्र के हिंदूसिंहपुरवा में तटबंध के पास नवजात का शव मिलने के बाद जमा लोग। संवाद।
हरदी थाना क्षेत्र के पूरे हिंद सिंह पूरवा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरीघाट (बहराइच)। लोक लाज के भय से किसी ने अविकसित नवजात शिशु को बेला बहरौली तटबंध के पास बृहस्पतिवार की सुबह फेंक दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब नवजात का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे हिन्दू सिंह पुरवा के पास बेलहा बहरौली तटबंध पर कपड़े में लिपटा अज्ञात अविकसित नवजात का शव ग्रामीणों को पड़ा दिखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों में तरह -तरह की चर्चाएं होने लगीं। शिशु लगभग सात माह का और बालक समझ में आया है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों से शव फेंकने वाले की शिनाख्त की जाएगी। संवाद