फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The accountants performed, the work stopped

लेखपालों ने किया प्रदर्शन, कामकाज ठप

Thu, 26 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
The accountants performed, the work stopped
बहराइच में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर कन्नौज में हुई घटना के विरोध में लेखपालों ने गुरुवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। लेखपालों के समर्थन में अन्य कर्मचारी संगठन भी उतर आए हैं। जिले की छह तहसीलों में लेखपालों के साथ कर्मचारियों ने भी कामकाज ठप रखते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कन्नौज में लेखपाल के साथ मारपीट व बंधक बनाए जाने की घटना के विरोध में बुधवार से लेखपालों ने प्रदर्शन शुरू किया है। जिलाध्यक्ष जयराज सिंह और जिला मंत्री त्रियुगीनरायन शुक्ला की अगुवाई में लेखपालों ने सभी छह तहसीलों में प्रदर्शन किया। गुरुवार को भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में राजस्व निरीक्षक संघ, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, संग्रह अनुसेवक संघ व उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भी शामिल हो गया है। लेखपालों ने सदर तहसील परिसर में धरना देते हुए दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी, उनके बार प्रैक्टिस का पंजीकरण निरस्त करने और डीएम तथा एसपी का स्थानांतरण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में महेंद्र कुमार मिश्र, अवधेश कुमार, अरुण त्रिपाठी, मंशाराम, विजयराज वर्मा, रचना यादव, आशुतोष मिश्रा, बाबादीन वर्मा, राजेंद्र पांडेय, नवल गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, राकेश भटनागर आदि मौजूद रहे।

उधर, नानपारा में लेखपाल संघ ने एसडीएम रामसहाय वर्मा को प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। पयागपुर, कैसरगंज, महसी और मोतीपुर तहसील के लेखपालों व कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन करते हुए घटना की निंदा की। दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। कामकाज ठप रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed