फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   test of woman who came from Bangladesh by in-laws

बांग्लादेश से ससुराल आई महिला की हुई जांच

Fri, 20 Mar 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
test of woman who came from Bangladesh by in-laws
नानपारा (बहराइच)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में बांग्लादेश की रहने वाली एक विवाहिता तीन दिन पूर्व मायके से अपनी ससुराल पचपेड़वा गांव पहुंची। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। देश में फैल रहे कोरोना वायरस को देखते हुए महिला व ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने महिला की जांच की, जिसमें उसमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए महिला को 14 दिन तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा। चिकित्सक घर जाकर उसकी सेहत जांचेंगे।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के रहने वाले एक युवक का विवाह आठ साल पूर्व बांग्लादेश की निवासी युवती से हुआ है। वह महिला अपने मायके बांग्लादेश गई थी। तीन दिन पूर्व वह बांग्लादेश से कोलकाता हवाई जहाज से पहुंची। कोलकाता से लखनऊ होते हुए वह नानपारा ट्रेन से घर पहुंची। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी आए हैं। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। ऐसे में ग्रामीणों में कोरोना वायरस को लेकर आशंका पैदा हुई।
विज्ञापन

इस पर लोगोें ने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा को दी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान को जांच के निर्देश दिए। अधीक्षक नेे स्वास्थ्य कर्मियों को पचपेड़वा गांव भेजा। महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नानपारा लाया गया। डॉ. चंद्रभान ने बताया कि महिला की जांच की गई, लेकिन उसमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले। सुरक्षा को देखते हुए महिला को 14 दिन तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा। चिकित्सक घर जाकर उसकी सेहत जांचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed